3 May, 2026 अपडेट प्रमुख खबरें : खबर डायरी प्रमुख खबरें जो आपके लिए बहुत उपयोगी होती है एक सारांश के साथ यहां हम प्रस्तुत कर रहे हैं संक्षेप में। 3 मई, 2026 की शाम तक ये अपडेट खबरें हैं। khabarimedia.com पर अपडेट न्यूज़ हर रोज की।
1. दिल्ली में 6 मंजिला होटल में भीषण आग लगी, 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। 40 लोगों को बचाया गया। कई लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से कूद लिया।
2. होटल को सिर्फ 6 कमरों की इजाजत थी, लेकिन उसमें 20 कमरे बना लिए गए थे। दिल्ली के इस होटल में लगी आग पर बड़ा खुलासा हुआ है।
3. मालवीय नगर होटल हादसे में 21 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया और मुआवजे का ऐलान किया।
4. इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन क्षेत्र में बड़ा निवेश, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई।
5. भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा – अब सिर्फ 1% काम बाकी है।
6. क्या तृणमूल कांग्रेस में टूट तय? बागी नेताओं ने स्पीकर को 58 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन विधायकों ने खुद को असली टीएमसी बताया है।
7. तृणमूल कांग्रेस में बगावत की खबरों के बीच पार्टी ने बड़ा फैसला लिया। बंगाल में पार्टी की सभी समितियों को भंग कर दिया गया है। संगठन की समितियों को भी भंग करने का फैसला लिया गया।
8. बंग्लादेश से घुसपैठ अब नहीं हो सकेगी। शुभेंदु सरकार ने BSF को 32 एकड़ जमीन सौंपी।
9. शिवकुमार समेत 14 मंत्री आज 4:05 बजे शपथ लेंगे। लोक भवन पहुंचे खरगे और राहुल गांधी।
10. अहमदाबाद में 166 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए। 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। शहर के तीन इलाकों में पुलिस का बड़ा अभियान।
11. ट्रंप का नया पैंतरा: भारत समेत 60 देशों पर नए टैरिफ की मार। 12.5% अतिरिक्त टैरिफ लग सकता है।
12. ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका ने कहा – सभी हमले नाकाम। अमेरिका ने होर्मुज में ईरानी आइलैंड को निशाना बनाया।
13. सेंसेक्स 303 अंक गिरकर 74,346 पर बंद हुआ। निफ्टी 77 अंक नीचे 23,405 पर आया। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई।







