Ladli Laxmi Yojana 2026 : बेटियों की मदद डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता

By: A.K. Pandey

On: 7 September 2026

Follow Us:

Ladli Laxmi Yojana

Ladli Laxmi Yojana 2026 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 लॉन्च कर दिया गया है। आज देश की सबसे बड़ी लोकप्रिय और प्रभावशाली बेटियों से जुड़ी योजना लाभकारी साबित हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का उद्देश्य बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई योजना है। पढ़ाई-लिखाई के लिए यह योजना जारी की गई है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2026 क्या है?

अगर आप अपने घर की बेटी का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो इस योजना का लाभ आप भी उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर 21 साल तक की उम्र तक लगभग डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस आर्थिक सहायता का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं, इसके बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट के जरिए हम आप तक पहुंचा रहे हैं।

बेटी के जन्म से 21 साल तक ₹1.5 लाख सहायता – कैसे मिलेगा लाभ?

इस योजना को लाड़ली लक्ष्मी योजना कहा जाता है। इसके लिए आपको आवेदन कैसे करना है और पात्रता तथा कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, इन सबके बारे में यहां जानकारी दी जा रही है।
खास तौर पर लाड़ली योजना 2026 क्या है? इसके बारे में भी आप जान पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना की शुरुआत सन 2007 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत किया गया था। खास बात यह है कि वर्तमान समय में योजना में कई लाभ और जुड़ गए हैं जिसमें Ladli Laxmi Yojana 2.0 लागू है। आप इस योजना के अंतर्गत केवल आर्थिक सहायता ही नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने की सहायता भी दी जाती है।

Ladli Laxmi Yojana योजना का उद्देश्य

लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत सहायता देकर बेटियों को सक्षम बनाया जाता है ताकि कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को रोका जा सके, बाल विवाह पर रोक लगाया जा सके। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाकर देश को विकास की राह पर मजबूती प्रदान किया जा सके।

लाड़ली लक्ष्मी योजना एक नजर में

विषयजानकारी
योजना का नामलाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0
राज्यमध्य प्रदेश
लाभार्थीबेटियां
कुल लाभ राशि₹1,43,000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन
उद्देश्यशिक्षा और महिला सशक्तिकरण
अंतिम भुगतान21 वर्ष की आयु पर ₹1 लाख
आधिकारिक पोर्टलhttp://ladlilaxmi.mp.gov.in

लाड़ली लक्ष्मी योजना के मुख्य लाभ

इस योजना के तहत बेटी को अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

1. स्कूल शिक्षा हेतु सहायता

कक्षासहायता राशि
6वीं कक्षा₹2,000
9वीं कक्षा₹4,000
11वीं कक्षा₹6,000
12वीं कक्षा₹6,000

2. उच्च शिक्षा हेतु सहायता
यदि बेटी 12वीं के बाद कॉलेज या प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेती है, तो सरकार ₹25,000 तक की सहायता प्रदान करती है।

इसके अलावा कई मामलों में कॉलेज फीस का भुगतान भी सरकार द्वारा किया जाता है।

3. अंतिम भुगतान
जब बेटी:

  • 21 वर्ष की आयु पूरी कर ले
  • 18 वर्ष से पहले शादी न हुई हो
  • 12वीं पास कर चुकी हो

सरकार द्वारा बालिका के नाम पर ₹1,43,000/- का आश्वासन प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है।
पंजीकरण के समय से लगातार पाँच वर्षों तक मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना कोष में प्रति वर्ष ₹6,000/- जमा किए जाते हैं। इस प्रकार कुल ₹30,000/- बालिका के नाम पर जमा होते हैं।
कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने पर: ₹2,000/-
कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने पर: ₹4,000/-
कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने पर: ₹6,000/-
कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर: ₹6,000/-
कक्षा 12वीं के बाद स्नातक या व्यावसायिक पाठ्यक्रम (न्यूनतम दो वर्ष की अवधि) में प्रवेश लेने पर पाठ्यक्रम के पहले और अंतिम वर्ष में दो समान किश्तों में कुल ₹25,000/- प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
बालिका के 21 वर्ष पूरे होने पर, कक्षा 12वीं की परीक्षा में बैठने तथा सरकार द्वारा निर्धारित आयु पूरी करने के बाद विवाह होने पर ₹1,00,000/- की अंतिम राशि का भुगतान किया जाता है।

Ladli Laxmi Yojana 2026 Eligibility

इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित पात्रता होना जरूरी है।
इस योजना के लिए लाभ उन्हें ही मिलेगा जो परिवार मध्य प्रदेश का मूल निवासी है क्योंकि यह योजना मध्य प्रदेश के बेटियों के लिए लागू किया गया है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा।
बेटी का जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद हुआ हो तो इसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
बेटी का आंगनवाड़ी में पंजीकरण होना जरूरी है। दूसरी बेटी के बाद परिवार नियोजन जरूरी है। आवश्यक दस्तावेज के रूप में निम्नलिखित होना चाहिए:

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार नियोजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस योजना के अंतर्गत आप आवेदन कैसे करें, इसके बारे में चरण दर चरण हम जानकारी यहां पर दे रहे हैं।

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है: ladlilaxmi.mp.gov.in

दूसरे चरण में आपको आवेदन करने वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।

तीसरे चरण में समग्र आईडी / परिवार आईडी दर्ज कर दीजिए।

चौथे चरण में फॉर्म में मांगी गई समस्त जानकारी सावधानीपूर्वक भरिए।

पांचवें चरण में दस्तावेज अपलोड करें।

छठे चरण में आपको फॉर्म सबमिट करना है और एप्लीकेशन नंबर अपने पास लिखकर सुरक्षित रख लेना है।

इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन नहीं स्वीकार किया जाता है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
आप ऑनलाइन आवेदन आंगनवाड़ी केंद्र या CSC सेंटर या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर कर सकते हैं।

आवेदन करने की स्थिति कैसे चेक करें

लाड़ली लक्ष्मी योजना स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां पर बालिका विवरण विकल्प को चुन लीजिए, फिर एप्लीकेशन नंबर दर्ज कीजिए, कैप्चा कोड भरिए और स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

योजना के नियम

  • अधिकतम लाभ केवल परिवार की 2 बेटियों को मिलता है।
  • 18 वर्ष से पहले बेटियों की शादी नहीं कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए बेटियों की पढ़ाई जारी रखना जरूरी होता है।
  • बेटी पैदा होने के 1 वर्ष के भीतर इसके लिए आवेदन करना जरूरी होता है।

Ladli Laxmi Yojana 2026 FAQs

Q1. क्या यह योजना पूरे भारत में लागू है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना केवल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाती है, इसलिए योजना पूरे भारत में लागू नहीं है।

Q2. दूसरी बेटी को लाभ मिलेगा?
हां, दूसरी बेटी को लाभ मिलेगा लेकिन परिवार नियोजन करना जरूरी होता है।

Q3. क्या आवेदन शुल्क देना होता है?
बिल्कुल नहीं, आवेदन बिल्कुल मुफ्त है। किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं देना होता है।

Q4. पैसा कहाँ आता है?
DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में पैसा दिया जाता है। इसलिए किसी तरह की धोखाधड़ी होने का प्रश्न नहीं उठता है।

Q5. आवेदन रिजेक्ट क्यों होता है?
लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत आवेदन क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं, इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं – अगर आपका गलत दस्तावेज है, समग्र आईडी में गलतियां हैं या आधार मिसमैच हो रहा है तो आवेदन रिजेक्ट हो जाता है।

Ladli Laxmi Yojana 2026 के फायदे

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2026 के फायदे यह हैं कि बेटियों की शिक्षा सुरक्षित हो जाती है, आर्थिक सहायता मिलती है, बाल विवाह में कमी आती है और महिला सशक्तिकरण में तेजी आती है। आर्थिक कमी के कारण कोई भी बेटी पढ़ाई से वंचित नहीं हो सकती। इन सब योजनाओं का यही लाभ है।

निष्कर्ष

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2026 मध्य प्रदेश सरकार की एक बहुत ही खास योजना और लाभकारी योजना यहां के नागरिकों के लिए दी गई है। आप कोई भी आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार द्वारा आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में यह योजना बहुत ही कारगर हो रही है। करोड़ों बेटियों को इसका फायदा मिल रहा है।
अगर आपके घर में बेटी है तो समय रहते इस योजना का लाभ जरूर हासिल कर लें। इस योजना के अंतर्गत 1,43,000 की सहायता राशि मिलती है।

Also Read – Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2026 : लिस्ट कैसे देखें स्टेटस चेक, आवेदन और पूरी जानकारी

लेखक इंटरनेशनल और नेशनल समाचार और संपादकीय लेखन से जुड़े रहे हैं। विभिन्न तरह के लेखन और संपादकीय का 10 साल से अधिक अनुभव है.

Leave a Comment