UP Forest Guard Recruitment 2026: 708 पदों पर भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया व आवेदन गाइड

By: A.K. Pandey

On: 12 August 2026

Follow Us:

UP Forest Guard Recruitment

UP Forest Guard Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले के लिए खुशखबरी भरी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UP Forest Guard Recruitment 2026 (वन रक्षक भर्ती) का नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी पाने का यह एक सुनहरा अवसर है। आप तैयारी करके वन विभाग के इस परीक्षा में शामिल होकर एक बेहतरीन नौकरी हासिल कर सकते हैं। इसके पहले आपको नौकरी के लिए आवेदन करना होगा इसके बारे में पात्रता, आवेदन कैसे करें, परीक्षा पैटर्न सभी जानकारी यहां प्रस्तुत कर रहे हैं।

708 पद, 12वीं पास योग्यता और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 708 खाली पदों के लिए सीटें निकाली गई है। इस भर्ती के लिए योग्यता 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा पास है। इसके साथ ही आपके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए तब आप पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस आर्टिकल के जरिए हम आपको UP Forest Guard Bharti 2026 से जुड़ी तमाम जानकारी जैसे आवेदन की तिथियां के बारे में, शैक्षणिक योग्यता क्या है? आयु सीमा क्या है? चयन प्रक्रिया क्या है? शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम क्या है? आवेदन करने के स्टेप बाय स्टेप तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

UP Forest Guard Recruitment 2026: Highlights Overview

आवेदन करने से पहले भरती से महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर यहां डाल लीजिए –

जानकारी संबंधी सूचना
भर्ती निकाय (Recruiting Body)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विभाग (Department)वन एवं वन्य जीव विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नाम (Post Name)वन रक्षक (Forest Guard)
कुल पद (Total Vacancies)708 पद
आवेदन का प्रकार (Application Mode)ऑनलाइन (Online)
आवेदन तिथि (Application Dates)30 जून, 2026 से 20 जुलाई, 2026
कंप्लीट जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)upsssc.gov.in
नौकरी का स्थान (Job Location)उत्तर प्रदेश

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

आवेदन करने वालों को महत्वपूर्ण बात बताई जा रही है कि वे आवेदन प्रक्रिया और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथियों की जानकारी को ध्यान में रखें। अंतिम तिथि से लगभग 4-5 दिन पहले ही आपको आवेदन कर लेना चाहिए। अंतिम तिथि के आसपास आवेदन करने पर वेबसाइट ट्रैफिक व तकनीकी समस्या आपको परेशान कर सकती है। इससे बचने के लिए आवेदन अंतिम तिथि से काफी पहले कर लेना चाहिए।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026
  • आवेदन में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि: जुलाई 2026 (अधिसूचना के अनुसार)
  • लिखित परीक्षा तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी

आवेदन शुल्क (Application Fee)

UPSSSC नियमों के तहत सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग एक समान रखा गया है।

  • सामान्य वर्ग (General): ₹25
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹25
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): ₹25
  • अनुसूचित जाति (SC): ₹25
  • अनुसूचित जनजाति (ST): ₹25
  • दिव्यांगजन (PH): ₹25

भुगतान का प्रकार: आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई (UPI) या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं।

योग्यता शर्तें (Eligibility Criteria)

UP Forest Guard पद के लिए पात्र होने हेतु उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। निम्नलिखित शैक्षिक योग्यताओं के बारे में बताया जा रहा है, इन्हें ध्यान से चेक कर लीजिए।

क. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  1. 12वीं कक्षा पास: कैंडिडेट ने भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड (जैसे UP Board, CBSE, ICSE) से 12वीं (Intermediate) या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।
  2. UPSSSC PET 2025 Score Card: अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना आवश्यक है। लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 के अंकों के आधार पर ही की जाती है।

ख. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम उम्र : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु में छूट: उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। एससी एसटी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी कैंडिडेट के लिए 3 वर्ष अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।

ईडब्ल्यूएस और जनरल कैंडिडेट के लिए आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है। सभी वर्ग के कैंडिडेट के लिए कम से कम उम्र सीमा 18 वर्ष रखी गई है इसमें किसी भी तरह की छूट नहीं होती हैह

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UPSSSC Forest Guard 2026 में अंतिम चयन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप में सफलतापूर्वक सिलेक्शन प्रोसेस से गुजरना होता है।

  1. PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: आवेदन करने के बाद आपके PET 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। याद रखिए आवेदन करने से केवल परीक्षा में बुलाने का अधिकार आपको नहीं मिल जाता है बल्कि PET स्कोर से शॉर्ट लिस्ट किया जाता है।
  2. मुख्य लिखित परीक्षा (Written Exam): आज के मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित होगी जो ऑब्जेक्टिव प्रकार की लिखित परीक्षा होती है।
  3. शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (PST/PET): सारी क्षमता को मापने के लिए दौड़ और शारीरिक मापदंडों की जांच होती है।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): शैक्षणिक और आरक्षण प्रमाणपत्रों की जांच की जाती है।
  5. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): मेडिकल एग्जामिनेशन में शारीरिक और मानसिक के स्वास्थ्य की जांच की जाती है।

6. शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Eligibility Standards)

वन रक्षक के पद के लिए शारीरिक रूप दुरुस्त रहना जरूरी है। शारीरिक मानक परीक्षा के बारे में नीचे दिया जा रहा है-

पुरुष उम्मीदवारों के लिए (Male Candidates)

  • ऊंचाई (Height): सामान्य/OBC/SC के लिए न्यूनतम 168 सेमी जबकि ST के लिए 160 सेमी ऊंचाई होनी चाहिए।
  • सीना (Chest): बिना फुलाए 84 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।
  • पैदल चाल/दौड़ (Endurance Run): 10 किलोग्राम भार उठाकर 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
  • आप सभी उम्मीदवारों को सुझाव है कि यानी पैदल चाल और दौड़ के लिए अच्छे से तैयारी अवश्य कर लीजिए।

महिला उम्मीदवारों के लिए (Female Candidates)

  • ऊंचाई (Height): न्यूनतम 152 सेमी (ST महिलाओं के लिए 147 सेमी)।
  • वजन (Weight): न्यूनतम 45 किलोग्राम से 58 किलोग्राम तक।
  • पैदल चाल (Endurance Run): सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है।

7. UP Forest Guard Exam Pattern & Syllabus (संभावित पाठ्यक्रम)

लिखित परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो ऑब्जेक्टिव यानी एमसीक्यू तरह की होती है:

  • हिंदी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता: 80 प्रश्न (80 अंक)
  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge): 60 प्रश्न (60 अंक)
  • सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण (Reasoning): 60 प्रश्न (60 अंक)
  • कुल अंक: 200 अंक | समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे।

8. आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

ऑनलाइन फ़ॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार होने चाहिए:

  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Category Certificate – यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

9. UP Forest Guard 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें: सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
  2. नोटिफिकेशन चुनें: होमपेज पर “Applicant Segment” में जाएं और UP Forest Guard Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक कर दीजिए
  3. PET 2025 विवरण से लॉगिन करें: अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी/व्यक्तिगत विवरण के माध्यम से लॉगिन कीजिए।
  4. आवेदन फॉर्म भरें: मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां ध्यानपूर्वक दर्ज कीजिए।
  5. दस्तावेज़ अपलोड करें: फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ों को निर्दिष्ट फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड कीजिए।
  6. शुल्क का भुगतान करें: ₹25 का ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर दीजिए।
  7. फॉर्म सबमिट करें: भरे हुए फॉर्म एक बार अच्छे से देख (Preview) लीजिए और Final Submit बटन दबाएं और आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा ।
  8. प्रिंटआउट लें: भविष्य के रेफरेंस के लिए अपने एप्लीकेशन फॉर्म की एक प्रति प्रिंट करा कर अपने पास सुरक्षित रखिए।

10. वेतनमान और भत्ते (Salary Details)

UP Forest Guard के पद पर सिलेक्टेड कैंडिडेट को अप गवर्नमेंट की ओर से Pay Matrix Level-2 के अंतर्गत वेतन दिया जाता है।

  • पे स्केल: ₹5,200 – ₹20,200 (ग्रेड पे ₹1,900)
  • संभावित इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह + सरकारी भत्ते (जैसे DA, HRA, मेडिकल अलाउंस)।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. UP Forest Guard Recruitment 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

उत्तर: वन विभाग के अंतर्गत कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पात्र उम्मीदवार से मांगे गए हैं।

Q2. क्या बिना PET 2025 स्कोर कार्ड के इस भर्ती में आवेदन किया जा सकता है?

उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अत्यंत आवश्यक है।

Q3. आवेदन शुल्क कितना निर्धारित किया गया है?

उत्तर: सभी श्रेणियों (General, OBC, EWS, SC, ST, PH) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹25 ऑनलाइन माध्यम से मांगा गया है।

Q4. UP Forest Guard के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Q5. UP Forest Guard परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करें?

उत्तर: निर्धारित सिलेबस के अनुसार तैयारी करें। इसके लिएबेहतरीन किताबें खरीदें और आवश्यकता हो तो कोचिंग ज्वाइन करें। शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए फिटनेस बेहतर करने के लिए रोज प्रैक्टिस भी करें। पढ़ाई के साथ-साथ हेल्थ को सही रखने और शारीरिक फिटनेस के लिए रोज कसरत करें और दौड़ लगाए।

Also Read – ASHA Workers Bharti 2026: कब निकलेगी, योग्यता, आवेदन कैसे करें और पूरी जानकारी

लेखक इंटरनेशनल और नेशनल समाचार और संपादकीय लेखन से जुड़े रहे हैं। विभिन्न तरह के लेखन और संपादकीय का 10 साल से अधिक अनुभव है.

Leave a Comment