UP Assembly Election 2027: मायावती ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कमरकस लिया है। खबरों के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रभारियों (पर्यवेक्षकों) की नियुक्ति शुरू कर दी है। करीब दर्जन भर नामों पर सहमति बन गई है। जबकि खबर निकल कर आ रही की जुलाई तक 100 सीटों पर पर्यवेक्षकों को सिलेक्ट कर लिया जाएगा।
बची हुई सीटों पर भी सितंबर तक प्रभारी का चयन कर लिया जाएगा। 2026 से के इस साल 2027 के चुनाव के लिए बसपा की यह तैयारी बता रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुल 403 सीटों पर वे अपने उम्मीदवार को उतारेंगी। इस खबर से राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गया है। मायावती अपनी राजनीतिक दलको को मजबूती प्रदान कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव में मायावती की पार्टी BSP एक अहम भूमिका निभा सकती है।
2027 के चुनाव में भाजपा, बसपा और सपा में ट्रायंगुलर संघर्ष
उत्तर प्रदेश के 2027 क्या विधानसभा चुनाव में भाजपा, सपा और बसपा के बीच में त्रिकोणीय संघर्ष होने की उम्मीद समझ में आ रही है। इन प्रश्नों का पड़ताल इस संपादकीय लेख में किया जा रहा है।
सबसे पहली बात यह है कि वर्तमान सत्ता के खिलाफ जिस तरीके से युवाओं का आक्रोश से तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में मायावती को इस युवा आक्रोश को अपनी ओर करने के लिए काफी मौके नजर आ रहे हैं। इधर विपक्ष के रूप में संघर्ष करते हुए समाजवादी पार्टी भी लगभग कमजोर पड़ती भी नजर आ रही है, दरअसल उनके विपक्ष इतना मजबूत नहीं हो पा रहा है कि इन युवाओं की वे आवाज बन सके हालांकि मायावती शुरुआत से ही पर्दे के पीछे रही हैं, ऐसे में उनका सामने आना जनता के मन में एक नई उम्मीद जगाता है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की उनकी यह मंशा जाहिर करता है कि वह चुनाव को पलटने के लिए रणनीति बना रही है। विश्लेषण भी उनके पक्ष में जाता हुआ नजर आता है दरअसल समाजवादी पार्टी के साथ ही उनका भी संघर्ष सामने आ रहा है।
यहां एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि दरअसल सत्ता पक्ष के खिलाफ समाजवादी पार्टी मुखर होकर आवाज उठाती रही है लेकिन मायावती लगभग राजनीति से दूरी बनाकर अपने आप को साइलेंट जोन में रख लिया था लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि उनके दलित वोट हमेशा स्थिर रहते हैं। ऐसे में मायावती अगर नाराज जातियों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं तो उत्तर प्रदेश के चुनाव त्रिकोणी संघर्ष में बदल सकता है जिसमें माया बताइए को काफी फायदा हो सकता है और दूसरे दलों को नुकसान हो सकता है यानी भाजपा और सपा को भी नुकसान हो सकता है।
मायावती और उनके पार्टी के अस्तित्व के लिए यह चुनाव रखता है बहुत मायने
जो संघर्ष में रहता है उसी का ही नाम होता है मायावती पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की राजनीति से कोसों दूर रही है ऐसे में त्रिकोणीय संघर्ष में उनका शामिल होना बहुत जरूरी हो जाता है। चुनावी खेल में यह सपा बसपा और भाजपा तीनों एक दूसरे तीसरे के सामने होंगे। अगर ऐसा माहौल बन जाता है तो बहुजन समाज पार्टी के लिए बहुत ही सुखद परिणाम हो सकता है। अगला सवाल उठता है क्या अगली मुख्यमंत्री मायावती होंगे तो इस सवाल का जवाब अभी देना जल्दबाजी होगा।
मायावती का कोर वोटर उनके साथ?
चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि मायावती का दलित वोट उनके साथ है। उनका वोटर उनसे नाराज होता ही नहीं है बल्कि इस समय के साथ ही मायावती की रणनीति बदलती रहती है सोशल इंजीनियरिंग के बलबूते पर उन्होंने कई बार सत्ता हासिल की है।
अगर दलित वाटर मायावती के साथ बने रहते हैं उनके लिए वोट करते हैं तो समाजवादी पार्टी और भाजपा के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। कारण यह है कि सत्ता से नाराज उनके कर वोटर भी बहुजन समाजवादी पार्टी की तरफ को रूप कर सकते हैं ऐसे में वोट बैंक का तराजू बहुजन समाजवादी पार्टी यानी मायावती की तरफ झुकता हुआ नजर आ रहा है। फिर परिणाम बदलने में देर भी नहीं लग सकती है जरा साल सोशल इंजीनियरिंग का यही फार्मूला मायावती ने कई बार अपनाया और उन्हें फायदा हुआ है बिल्कुल अच्छी तरीके से जानती हैं कि अगर उनका यह तरीका कारगर साबित हो गया तो सत्ता से उन्हें आने से कोई रोक नहीं सकता है। मैं अगर दूसरी बात देखी जाए तो त्रिकोणीय विधानसभा होने पर यानी किसी को बहुमत न मिलने पर भी मायावती के पास सत्ता की चाबी रहेगी।
लेकिन यह स्पष्ट है कि इस बार चुनाव दंगल में तीन राजनीतिक पार्टियों आमने-सामने होगी इसके बारे में मैंने बताया कि समाजवादी पार्टी बसपा और वर्तमान सत्ता पार्टी बीजेपी।
मायावती का सोशल इंजीनियरिंग और चुनावी मुद्दा
वोट बैंक की जुगत लगाने वाली मायावती का सोशल इंजीनियरिंग असल में कई चुनाव में उनके लिए सत्ता तक पहुंचाने का रास्ता साबित हुआ है तो क्या इस बार भी सोशल इंजीनियरिंग का जादू चलेगा।
यह बात चुनावी गलियों में उठाना शुरू हो गया है। सबसे पहले इन बातों को विश्लेषण करने से पहले बता दें कि सबसे बड़ा मुद्दा चुनाव में स्थिर शासन और कानून व्यवस्था रहा है।
ऐसे में देखा जाए तो वर्तमान सरकार बीजेपी इस मामले में भी अव्वल नजर आती है लेकिन समाजवादी पार्टी की तुलना में देखा जाए तो बहुजन समाजवादी पार्टी की मायावती के शासनकाल में भी कानून मुद्दा बेहतरीन माना जाता रहा है।
अब सवाल उठता है! क्या यह छवि बनी हुई है! 2027 के चुनाव में क्या यह मुद्दा मुखर होकर सामने आ सकता है।
उत्तर प्रदेश के सरकार से युवा है नाराज
भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने और पेपर लीक रोकने जैसे मुद्दे पर कमजोर पड़ती भी नजर आ रही है। आपको फ्लैशबैक में ले चलते हैं। जब समाजवादी पार्टी की लगातार दो बार सरकार बनी थी। सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने के कारण युवा सड़कों पर थे लेकिन उस समय तात्कालिक सपा सरकार ने युवाओं को इन आंदोलन को नजरअंदाज किया। कुछ इसी तरीके से वर्तमान सत्ता में भी दोहराया जा रहा है। समाजवादी पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा था क्योंकि युवाओं की नाराजगी उन्हें महंगी साबित हुई आज तक में सत्ता के लिए तरस रहे हैं।
आज के दौर में भी उत्तर प्रदेश की सरकार से युवा नजर नाराज है। शिक्षक भर्ती जैसे मामलों के अलावा कई तरह की भर्ती में होने वाली कमियों को लेकर युवा अपनी नाराजगी सड़कों पर व्यक्त करते रहे हैं। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि पहले की अपेक्षा शासन व्यवस्था और भ्रष्टाचार में कमी आई है। लेकिन वर्तमान सत्ता कई मुद्दों पर कमजोर नजर आ रही है, जिसका फायदा समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी उठा सकती है।
मायावती के लिए शिक्षा रोजगार और सब का विकास मुद्दा
उत्तर प्रदेश के चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा शिक्षा, रोजगार और सबका विकास निकाल कर सामने आ रहा है। सड़क, पानी बिजली, हेल्थ और एजुकेशन जैसे मुद्दे भी बहुत तेजी से प्रभावशाली हो रहे हैं। लंबे समय की खामोशी के बाद मायावती को इन मुद्दों को सामने रखना होगा।
इसके साथ ही मायावती की सबसे बड़ी चुनौती होगी की सीटों पर सही उम्मीदवारों को उतरना। जातिगत समीकरण को भी उन्हें ध्यान रखना होगा। सभी जातियों का प्रतिनिधित्व उन्हें अपने चुनावी सीटों पर करना होगा।
उन्हें एक ऐसी लिस्ट बनानी होगी कि जो जातियां इस सत्ता से नाराजगी व्यक्त कर रही हैं उन्हें सही स्थान देना होगा।
महिलाओं, शिक्षकों और आम जनता के लिए उन्हें कुछ नए स्कीम लेकर चुनाव में उतरना होगा जिससे कि उनके वोट बैंक में इजाफा हो सके। दरअसल अभी भी एक बड़ा वर्ग मायावती से काफी उम्मीदें लगाए बैठा हुआ है।
समाजवादी पार्टी वर्सेस मायावती
दरअसल इस चुनाव में जीतने के लिए मायावती को समाजवादी पार्टी से आगे चुनावी रणनीति को बेहतर करना होगा। अपने शासनकाल के बेहतर मुद्दे को उठाकर समाजवादी पार्टी से बेहतर चुनावी एजेंडा को सामने लाना होगा।
समाजवादी पार्टी के जहां एक खास वोटर हैं तो मायावती के साथ दलित वोटर उनके साथ है। अब यहां पर देखने की बात यह है कि किन मुद्दों से नाराज वोटर मायावती या समाजवादी पार्टी की ओर रुख करते हैं।
भाजपा शासनकाल में नाराज वोटर किस ओर जाएंगे
भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि जो जातियां उनसे नाराज हो गई हैं, उन्हें अपने खेमे में कैसे शामिल करके रखना है। यह सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है। लेकिन यहां पर बात करते हैं बहुजन समाजवादी पार्टी के रणनीति के बारे में तो अगर उनकी मंशा नाराज जातियों और प्रमुख लोगों को अपनी ओर शामिल करने की रणनीति है तो निश्चित तौर पर यह फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि लोग इनके साथ जुड़ना पसंद करेंगे। लेकिन इसके साथ सबसे बड़ा सवाल है कि मायावती की रणनीति अगर तीन-चार महीना में चुनाव के प्रति प्रभावशाली नहीं रहा तो बसपा का इस चुनाव में वापस उभर कर आना मुश्किल हो सकता है।
लेख का निष्कर्ष
2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सामान्य नहीं होने वाला। मायावती की सक्रिय वापसी से राजनीतिक समीकरण बदल जाएगा। अगर बसपा अपनी रणनीति में सफल हुई, तो न सिर्फ त्रिकोणीय लड़ाई तेज होगी, बल्कि उत्तर प्रदेश राज्य की राजनीति में एक नया परिवर्तन भी संभव है। यह चुनाव अच्छे गवर्नेंस, जातीय समीकरण और विकास के मुद्दों पर केंद्रित होगा।
जनता अंतिम फैसला करेगी, लेकिन फिलहाल बसपा की ये तैयारियां स्पष्ट संकेत दे रही हैं कि UP की राजनीति में ‘बहुजन’ एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है।
Also Read – Shekhar Suman: आईना टूटा, लेकिन सच टस से मस नहीं हुआ, राजनीति पर शेखर सुमन का करारा व्यंग्य







