Shekhar Suman : कहते हैं कि अगर हास्य में व्यंग्य के छींटे पड़ जाए तो बड़ी-सी बड़ी बात करारे तरीके से कहीं जा सकती है। राजनीति पर अक्सर निशाना बनाकर व्यंग्य खूब लिखे जाते हैं। अगर यह चुहल अंदाज से एक्टर द्वारा अपने शो में प्रस्तुत किया जाए; तो बात और प्रभावशाली हो जाती है। शेखर सुमन की शानदार प्रस्तुति ने उनके युटुब पर व्यंग्यात्मक और कॉमेडी पर आधारित उनके शो में लाखों व्यूवर और सब्सक्राइबर जुड़ रहे हैं। शेखर सुमन 90 के दशक में प्राइवेट चैनल के मनोरंजन की दुनिया में बेताज बादशाह की तरह उभर कर सामने थे। इन दौरान मनोरंजन के प्लेटफार्म बदलते गए एक समय दूरदर्शन था तो उसके बाद निजी प्राइवेट चैनल और अब इंटरनेट का जमाना ऐसे में शेखर सुमन यूट्यूब पर भी छा गए। कॉमिक कॉमेडी अंदाज उनका इतना निराला है कि नई जनरेशन के साथ पुरानी जनरेशन के लोग भी उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं ।
देखते-देखते एक्टर कॉमेडियन शेखर सुमन का वीडियो वायरल हो गया
माना जा रहा है कि उनका यह ताजा व्यंग्य वीडियो राजनीति पर सवाल खड़ा कर रहा है। देखते देखते ही वायरल हो गया। लोगों ने कहा देख भाई देख शेखर सुमन का यूट्यूब पर वीडियो मिलियंस के पार चले गए।
एक्टर शेखर सुमन ने अपनी बात निराले अंदाज में कहानी के जरिये रखी और राजनीति की गलियारों में तूफान उठने लगा। किसी को इस कहानी में कांटे दिखाई दिए तो किसी को इसमें व्यंग्य नजर आया।
‘आईना तोड़ने से सच नहीं बदलता’ यह सेंटेंस मीम की तरह चर्चित हो गया। इस एक वाक्य ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया।
शेखर सुमन के वायरल वीडियो लोग धड़ाधड़ देखने लगे। बॉलीवुड के मजाकिया एक्टर शेखर सुमन ने 15 मई 2026 को युटुब पर एक नया शो शुरू किया जिसका नाम ‘शेखर टू नाइट है।
घमंडी राजा की कहानी और राजनीति
उन्होंने मजाकिया लेकिन सीरियस लहजे में कहानी अपने दर्शकों को सुनाया। एक जमाने में एक बेहद अहंकारी राजा था। उसके दरबार में ढेर सारे चटूकारो की भीड़ लगी रहती थी। रोज उठते बैठे राजा के सामने एक ही राज लोग गाते थे महाराज आपसे महान शासक दुनिया में कोई हुआ ही नहीं!
राजा धीरे-धीरे झूठी तारीफों में इतना मस्त हो गया कि उसने अपनी सच्चाई के बारे में पता नहीं रहा
शेखर सुमन आगे कहानी सुनाते हुए कहते हैं कि फिर एक दिन दरबार में एक जादुई आईना आया। राजा ने उसमें देखा तो जो दिखा, वो उसकी उम्मीदों से बिल्कुल उलट था। उसकी कमजोरियाँ, नाकामियाँ, गलतियाँ और वो सारी सच्चाई जो तालियों के शोर में दब गई थी।
क्रोध में राजा ने आईना तोड़ दिया। आईना के हजारो टुकड़े हुए हर टुकड़े से एक आंख बनाकर उसे घूरने लगा। सच अब हजार बार सामने आने लगा।
सभी राजा के दरबारी ने शीघ्र एक नया फार्मूला बनाया उन्होंने चाटुकारिता करते हुए अपने राजा से कहा, जो आईना दिखाएं, वो दुश्मन है और जो सवाल पूछे वो गद्दार है।
दरअसल शेखर सुमन की यह कहानी एक बार फिर व्यंग्य करती हुई नजर आ रही है। आपने चुटीले अंदाज में हल्की-फुल्की बातों को भी व्यंग्यात्मक तरीके से प्रेजेंट करने वाले शेखर सुमन इन दीनों यूट्यूब पर छाए हुए हैं।
शेखर सुमन की जीवनी
शेखर सुमन का जन्म 7 दिसंबर 1962 पटना में हुआ। वे एक फेमस भारतीय अभिनेता, कॉमेडियन, टीवी एंकर, निर्माता, निर्देशक और गायक हैं। उनकी पहली फिल्म उत्सव था,लेकिन ‘देख भाई देख‘, ‘मूवर्स एंड शेकर्स’ और ‘वाह जनाब’ जैसे शो से प्रसिद्धि मिली। उनकी कॉमिक टाइमिंग और सनसनीखेज इंटरव्यूज ने उन्हें ‘ब्लाह ब्लाह किंग’ बना दिया।
उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा, कांग्रेस और भाजपा से जुड़े। पत्नी अलका सुमन के साथ उनका वैवाहिक जीवन मजबूत है। बेटे अध्ययन सुमन अभिनेता हैं। व्यक्तिगत जीवन में उन्होंने बेटे आयुष की जल्दी मृत्यु का दर्द सहा। आज भी वे मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। उनका यूट्यूब पर शेखर टू नाइट शो दर्शकों के बीच काफी चर्चित हो गया है। हाल फिलहाल की घटनाओं और राजनीति पर करारा व्यंग्य इस कार्यक्रम में होने के कारण उनके स्टाइल को लाखों यूट्यूब व्यूवर्स पसंद कर रहे हैं।
Also Read – पत्रकारिता का गिरता स्तर: पत्रकार अजना ओम कश्यप और कॉरपोरेट मीडिया का प्रोपेगेंडा







