Maa Beti Satkar Yojana 2026: रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में नाम चेक और आवेदन प्रक्रिया

By: A.K. Pandey

On: 9 August 2026

Follow Us:

Maa Beti Satkar Yojana

Maa Beti Satkar Yojana 2026: पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना लाई है। इस योजना के जरिए मां और बेटी को आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाया जा रहा है। इस कल्याणकारी योजना का नाम है – मां-बेटी सत्कार योजना या ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ (Mawa Dhiya Satkar Yojana)। इस योजना के अंतर्गत पूरी जानकारी यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस योजना के लिए 18 वर्ष की पात्रता योग्यता है। आवेदन करने के बाद खाते में वित्तीय सहायता (Direct Benefit Transfer – DBT) सीधे बैंक में आता है।

पंजाब निवासियों के लिए योजना

आपकी जानकारी के लिए बता दे की योजना 18 साल की अधिक उम्र की महिलाओं के लिए है। यदि आप पंजाब राज्य के निवासी हैं तो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इस लेख के जरिए हम आपको योजना से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं, जैसे – पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया और स्टेट्स लिस्ट कैसे चेक करें? पूरी जानकारी हम विस्तार पूर्वक यहां पर आपके सामने रख रहे हैं।

जानिए Maa Beti Satkar Yojana क्या है?

दरअसल जहां योजना पंजाब सरकार की बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है इसे वहां के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मावां धीयां सत्कार योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना को आधिकारिक रूप से 14 अप्रैल 2026 को पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।

इस योजना का पहला उद्देश्य यह है कि महिलाओं को हर महीने नगद सहायता दी जाए ताकि वह अपने दैनिक जीवन की खर्चे को पूरा कर सके और दूसरे पर निर्भर ना रहे।

इस योजना के अंतर्गत कितनी धनराशि मिलती है जानिए सारा कुछ

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित धनराशि आपको दी जाती है।

  • अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाएं: ₹1,500 प्रति माह
  • सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (General/OBC) की महिलाएं: ₹1,000 प्रति माह

आवेदन करने के बाद पात्रता की जांच होती है और फिर पात्र महिलाओं को उनके बैंक खातों में हर महीने सीधे किसी के रूप में धनराशि जमा कराई जाती है।

योजना की मुख्य विशेषताएं

विवरणजानकारी
योजना – नाममां-बेटी सत्कार योजना (मावां धीयां सत्कार योजना)
राज्यपंजाब
शुरुआत तिथि14 अप्रैल 2026
लाभार्थी18 वर्ष से अधिक उम्र की पात्र महिलाएं
आर्थिक सहायता₹1,000 से ₹1,500 प्रति माह
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (सेवा केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, सत्कार सखी)
भुगतान DBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर)

मां-बेटी सत्कार योजना के लाभ एवं उद्देश्य

इस योजना का खास उद्देश्य है कि हर महिला को उनको वित्तीय रूप से सहायता मिले और वह स्वतंत्र होकर जीवन जी सके।

  1. महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना ताकि वे अपने व्यक्तिगत खर्चों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।
  2. पारिवारिक समानता: योजना का लाभ एक ही परिवार की एक से अधिक पात्र महिलाएं भी उठा सकती हैं। पंजाब सरकार द्वारा प्रति परिवार लाभार्थियों की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं की गई है।
  3. पारदर्शी भुगतान: योजना का पैसा बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT प्रणाली के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।
  4. व्यापक कवरेज: अब तक पंजाब में लाखों महिलाओं का पंजीकरण इस योजना के तहत हो चुका है और यह राज्य की सबसे बड़ी महिला सुरक्षा योजनाओं में से एक बन गई है।

लाखों महिलाओं ने इस योजना के अंतर्गत अपना नाम रजिस्ट्रेशन कराया है जल्दी इस योजना के अंतर्गत उन्हें लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। लाभ की धनराशि उनके खाते में हर महीने भेजी जाएगी।

Maa Beti Satkar Yojana पात्रता मापदंड

मां-बेटी सत्कार योजना का लाभ हासिल करने के लिए आवेदक महिला को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

  • मूल निवास: महिला का पंजाब राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • बैंक खाता: लाभार्थी महिला का स्वयं का सक्रिय (Active) बैंक खाता होना चाहिए, जो उनके आधार कार्ड से लिंक (Aadhaar Seeded) हो।
  • वर्ग संबंधी पात्रता: योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और सामान्य वर्ग की सभी पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन पत्र जमा करते समय निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की अटेस्टेड कॉपी लगानी होती है।

  • आधार कार्ड (पहचान और पते का प्रमाण)
  • मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card)
  • पंजाब का निवास प्रमाण पत्र (Residential Proof)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि अनुसूचित जाति – SC वर्ग का लाभ लेना हो)
  • बैंक पासबुक की कॉपी (जिसमें IFSC कोड और खाता संख्या स्पष्ट हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)

मां-बेटी सत्कार योजना में आवेदन कैसे करें?

इस योजना के अंतर्गत आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की वर्तमान पंजाब सरकार द्वारा मां बेटी सत्कार स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की है इस योजना के अंतर्गत अभी आप ऑफलाइन तरीके से ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आप अपना रजिस्ट्रेशन कर ली दरअसल लाखों महिलाओं ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है।

आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित तरीकों से पूरी की जा सकती है:

(A) आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा आवेदन:

  1. अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सेवा केंद्र पर जाएं।
  2. आंगनवाड़ी से ‘मावां धीयां सत्कार योजना फार्म’ प्राप्त करें।
  3. फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां (नाम, पता, आधार नंबर, वोटर ID, बैंक विवरण आदि) ध्यानपूर्वक भरें।
  4. फार्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगाना बहुत जरूरी होता है।
  5. भरे हुए फार्म को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या संबंधित केंद्र अधिकारी के पास जमा करा दें।

(B) ‘सत्कार सखी’ के जरिए करें आवेदन:

यदि कोई महिला शारीरिक असमर्थता या किसी अन्य कारण से आंगनवाड़ी केंद्र जाने में असमर्थ है, तो वह अपने मोहल्ले या गांव की ‘सत्कार सखी’ की मदद ले सकती है।

  • सत्कार सखी महिलाओं को फार्म भरने और दस्तावेज तैयार करने में सहायता करती हैं।
  • फार्म पूर्ण होने के बाद वे इसे संबंधित विभाग में जमा करा देती हैं।

(C) अन्य पंजीकरण केंद्र:

आंगनवाड़ी केंद्रों के अलावा, आप निम्नलिखित स्थानों पर जाकर भी अपना फॉर्म जमा करवा सकते हैं:

  • नजदीकी सेवा केंद्र (Sewa Kendra)
  • नगर निगम (Municipal Corporation) कार्यालय
  • नगर परिषद (Municipal Council) कार्यालय

7. Maa Beti Satkar Yojana नाम और लिस्ट कैसे जांचें?

कई महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि वे ऑनलाइन लिस्ट में अपना नाम कैसे देख सकती हैं या पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकती हैं।

लिस्ट/स्टेटस जांचने की स्थिति:

  1. ऑनलाइन पोर्टल का अभाव: वर्तमान में पंजाब सरकार द्वारा पेमेंट स्टेटस या लाभार्थियों की लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए कोई अलग पोर्टल जारी नहीं किया गया है।
  2. SMS नोटिफिकेशन: जब पंजाब सरकार द्वारा डीबीटी (DBT) के माध्यम से किस्त की राशि बैंक खाते में भेजी जाती है, तो लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बैंक द्वारा SMS भेजा जाता है।
  3. बैंक पासबुक एंट्री: अपनी किस्त का स्टेटस जानने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने बैंक जाकर पासबुक में एंट्री कराएं या मोबाइल बैंकिंग/UPI ऐप के जरिए बैलेंस चेक करें।
  4. आंगनवाड़ी/सेवा केंद्र से संपर्क: यदि आपको किस्त प्राप्त नहीं हुई है, तो आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सेवा केंद्र पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

एक परिवार की कई महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती इस योजना के अंतर्गत मां बेटी भी आवेदन कर सकती हैं।

8. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. क्या एक ही परिवार की दो महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं?

उत्तर: जी हां, पंजाब सरकार के नियमानुसार यदि एक ही परिवार में 1 से अधिक पात्र महिलाएं (जैसे मां और बेटी) हैं, तो वे सभी अलग-अलग आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

Q2. क्या मां-बेटी सत्कार योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है?

उत्तर: नहीं, फिलहाल इसके लिए केवल ऑफलाइन माध्यम (सेवा केंद्र, आंगनवाड़ी या सत्कार सखी) से ही आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

Q3. SC वर्ग की महिलाओं को प्रति माह कितने रुपये मिलते हैं?

उत्तर: अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की लाभार्थी महिलाओं को प्रति माह ₹1,500 प्रदान किए जाते हैं, जबकि अन्य वर्गों की महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह दिए जाते हैं।

Q4. आवेदन फार्म जमा करने के बाद पैसा कब तक आता है? उत्तर: फार्म जमा होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) किया जाता है। सत्यापन सफल होने के बाद सरकार की अगली किस्त जारी होने पर पैसा सीधे बैंक खाते में आ जाता है।

Q5. मां बेटी सत्कार योजना के क्या फायदे हैं?

उत्तर: इस योजना के बहुत से फायदे हैं। पंजाब सरकार द्वारा 18 साल से ऊपर हर महिला को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए इस योजना को लांच किया है। अपनी छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए यह धनराशि महिलाएं खर्च कर सकती हैं।

निष्कर्ष

पंजाब सरकार की मावां धीयां सत्कार योजना (Maa Beti Satkar Yojana) राज्य की महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। अगर आपके घर की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं तो बिना देरी किए इस योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन अवश्य कर दीजिए। आवेदन करने के बाद पात्रता की जांच होगी और धनराशि खाते में हर महीने आने लगेगी।

Also Read – Ladali Bahana Yojna: इस बार सिर्फ इन महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

लेखक इंटरनेशनल और नेशनल समाचार और संपादकीय लेखन से जुड़े रहे हैं। विभिन्न तरह के लेखन और संपादकीय का 10 साल से अधिक अनुभव है.

Leave a Comment