UP Panchayat Sachiv Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) और पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विकास को बढ़ावा देने के लिए देने और ग्रामीण योजनाओं को गांव के हर लोगों तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी (Gram Panchayat Adhikari / Panchayat Sachiv) पदों पर बंपर भर्ती हो रही है।
अगर आप सरकारी नौकरी करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए या सुनहरा अवसर है। 12वीं पास योग्यता इसके लिए मांगी जाती है। उत्तर प्रदेश में नौकरियों की घोषणा लगातार हो रही है ऐसे में आपके पास पंचायत सचिव पद के लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन उपलब्ध होने वाला है। इसकी तैयारी हजारों युवकों ने शुरू कर दी है।
इस लेख में हम आपको UP Panchayat Sachiv Vacancy 2026 से एक एक जानकारी जैसे एजुकेशनल, क्वालीफिकेशन, उम्र सीमा, PET कट-ऑफ, परीक्षा पैटर्न, नया सिलेबस, वेतन (Salary), और ऑनलाइन आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया (Step-by-Step Application Process) की संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।
Quick Overview: UP Panchayat Sachiv Bharti Highlights
| विवरण (Parameter) | महत्वपूर्ण जानकारी (Details) |
|---|---|
| भर्ती निकाय (Conducting Body) | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद का नाम (Post Name) | ग्राम पंचायत अधिकारी / पंचायत सचिव (VPO / Panchayat Sachiv) |
| विभाग (Department) | पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश |
| शैक्षणिक योग्यता (Qualification) | 12वीं (Intermediate) + NIELIT CCC सर्टिफिकेट + UPSSSC PET |
| आयु सीमा (Age Limit) | 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट) |
| वेतनमान (Pay Scale) | ₹21,700 – ₹69,100 (पे मैट्रिक्स लेवल-3) |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | PET शॉर्टलिस्टिंग + मुख्य लिखित परीक्षा + दस्तावेज सत्यापन |
| आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | upsssc.gov.in |
UP Panchayat Sachiv Bharti क्या है?
अगर आप अप पंचायत सचिव भर्ती के बारे में नहीं जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी यहां पर दी जा रही है। दरअसल भरती की जानकारी होने के बाद ही आप इसके लिए आवेदन करने की इच्छुक हो सकते हैं और समय से पहले तैयारी करने के लिए जागरूक भी हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र के पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव की नियुक्ति करता है। इनके काम मृत्यु पंजीकरण, ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन और विकास फंड के रखरखाव करना होता है। ग्राम पंचायत सचिव (Panchayat Sachiv) इन्हें आयोग की भाषा में ग्राम पंचायत अधिकारी (Village Panchayat Officer – VPO) भी कहा जाता है।
यह भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा ‘समूह ग’ (Group C) के अंतर्गत आयोजित की जाती है। ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह नौकरी मान सम्मान और देश सेवा वाली है।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
यूपी ग्राम पंचायत सचिव भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक qualifications और आयु सीमा को पूरा करना अनिवार्य होता है।
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- 10+2 (इंटरमीडिएट): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से 12वीं परीक्षा पास होना जरूरी है। केंद्र सरकार या किसी और राज्य सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त 10 + 2 पद्धति में इंटरमीडिएट पास भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट: NIELIT (पूर्व में DOEACC) कराए गए कोर्स प्रमाण पत्र धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं ध्यान दीजिए कि CCC (Course on Computer Concepts) प्रमाण पत्र या सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कंप्यूटर कोर्स प्रमाण पत्र जरूरी है।
- UPSSSC PET अनिवार्य: उम्मीदवार के पास संबंधित वर्ष का UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए। जी जीरो या नेगेटिव नंबर पाने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए एलिजिबल नहीं माने जाएंगे।
2. अधिमान्य अर्हता (Preferential Qualification)
अगर दो कैंडिडेट के एक जैसे नंबर मुख्य परीक्षा में आता है तो निम्नलिखित श्रेणी के कैंडिडेट को वरीयता दी जाएगी अर्थात मेरिट लिस्ट में उसे ऊपर रखा लिए।
- प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा की हो।
- राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ या ‘C’ सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विषयक विशेष डिप्लोमा या कार्य अनुभव उसके पास होना चाहिए।
3. आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: कम से कम उम्र सीमा 18 वर्ष है।
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष (आयु की गणना भर्ती वर्ष की पहली जुलाई के आधार पर की जाती है।)
वर्गवार आयु सीमा में छूट (Age Relaxation):
| श्रेणी (Category) | आयु सीमा में छूट (Age Relaxation) |
|---|---|
| OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) | 5 वर्ष की छूट (45 वर्ष तक) |
| SC (अनुसूचित जाति) | 5 वर्ष की छूट (45 वर्ष तक) |
| ST (अनुसूचित जनजाति) | 5 वर्ष की छूट (45 वर्ष तक) |
| दिव्यांगजन (PwD) | 15 वर्ष की छूट (55 वर्ष तक) |
| भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) | 3 वर्ष (सेना सेवा अवधि घटाने के बाद) |
| कुशल खिलाड़ी (Sports Persons) | 5 वर्ष की छूट |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
UPSSSC ग्राम पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन की सबसे खास बात ध्यान दीजिए की इन पदों के लिए कोई इंटरव्यू (Interview) नहीं लिया जाता। केवल लिखित परीक्षा (Written Exam) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर चयन किया जाता है।
[चरण 1: PET स्कोर कार्ड आधार पर शॉर्टलिस्टिंग]
👇
[चरण 2: मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Exam)]
👇
[चरण 3: दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)]
👇
[चरण 4: अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)]
- PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: विज्ञापन में निकल गए पदों की तुलना अभ्यर्थियों को उनके UPSSSC PET के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam): PET स्कोर के आधार पर शार्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों की वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की लिखित परीक्षा में शामिल किया जाता है।
- दस्तावेज सत्यापन (DV): लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल को चेक किया जाता है।
- अंतिम चयन (Final Selection): लिखित परीक्षा के नंबरों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। आपको फिर बता दे की इंटरव्यू इसके लिए आयोजित नहीं होता है।
परीक्षा पैटर्न और अंक योजना (Exam Pattern)
ग्राम पंचायत अधिकारी / सचिव भर्ती की मुख्य परीक्षा 100 प्रश्नों की होती है, जिसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं।
- परीक्षा का प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice Questions – MCQs)
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
- नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): 1/4 (0.25 अंक) प्रति गलत उत्तर पर काटा जाता है ।
विषयवार अंक विभाजन (Subject-wise Weightage):
| क्र.सं. | विषय / भाग (Subject) | प्रश्न संख्या | कुल अंक |
|---|---|---|---|
| 1 | पंचायती राज व्यवस्था एवं ग्रामीण विकास (Panchayati Raj & Rural Development) | 65 | 65 |
| 2 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं (Computer & IT Knowledge) | 15 | 15 |
| 3 | उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी (UP General Knowledge) | 20 | 20 |
| कुल (Total) | 100 | 100 |
विस्तृत पाठ्यक्रम (Detailed Syllabus)
ग्राम पंचायत सचिव परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए पूरे पाठ्यक्रम को अच्छे से जानना जरूरी है इसलिए यहां पर हम पूरे पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दे रहे हैं:
भाग-1: पंचायती राज व्यवस्था एवं ग्रामीण विकास (65 अंक)
- पंचायती राज व्यवस्था का इतिहास:
- भारत में पंचायती राज का विकास (वैदिक काल से स्वतंत्रता के बाद तक)।
- बलवंत राय मेहता समिति, अशोक मेहता समिति, एल.एम. सिंघवी समिति की सिफारिशें।
- 73वां संविधान संशोधन अधिनियम और इसके मुख्य प्रावधान।
- उत्तर प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था:
- उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1947 एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत अधिनियम, 1961।
- ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की संरचना व कार्य।
- ग्राम पंचायत के कार्य और कर्तव्य:
- ग्राम विकास योजनाएँ (Gram Panchayat Development Plan – GPDP)।
- जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण नियम।
- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), मनरेगा (MGNREGA), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM)।
- ग्राम विकास अधिकारी/सचिव की भूमिका:
- ग्राम पंचायत के वित्तीय स्रोत, कर निर्धारण एवं ई-ग्रामस्वराज पोर्टल (e-GramSwaraj)।
- डिजिटल पंचायत पहल एवं सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन।
भाग-2: कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (15 अंक)
- Hardware और Software की मूलभूत अवधारणाएं।
- Operating Systems, MS Office (Word, Excel, PowerPoint)।
- Internet, Email, Web Browsing एवं Cybersecurity।
- e-Governance पहल (डिजिटल इंडिया, यूपी के ई-पोर्टल्स, CSC केन्द्र)।
- AI (Artificial Intelligence), Cloud Computing, Big Data की बुनियादी जानकारी।
भाग-3: उत्तर प्रदेश विशेष सामान्य ज्ञान (20 अंक)
- यूपी का इतिहास एवं संस्कृति: स्थापत्य कला, लोक नृत्य, संगीत, पर्व एवं मेले।
- यूपी का भूगोल: नदियाँ, पर्वत, जलवायु, मिट्टी, कृषि, वन एवं वन्यजीव।
- यूपी की अर्थव्यवस्था: कृषि उत्पादन, उद्योग, बजट, पर्यटन एवं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना।
- यूपी का प्रशासनिक ढाँचा: राज्य की शासन व्यवस्था, राजस्व प्रशासन एवं समसामयिक घटनाक्रम (Current Affairs of UP)।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करते समय शुरुआत में सभी वर्गों से केवल शॉर्टलिस्टिंग/प्रोसेसिंग फीस लिया जाता है।
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क (Application / Processing Fee) |
|---|---|
| अनारक्षित (General) | ₹25/- |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹25/- |
| आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) | ₹25/- |
| अनुसूचित जाति (SC) | ₹25/- |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹25/- |
| दिव्यांगजन (PH) | ₹25/- |
(नोट: मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाने के बाद शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा शुल्क अलग से जमा करना होता है।)
UP Panchayat Sachiv Bharti के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं:
स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: नोटिफिकेशन एवं रजिस्ट्रेशन लॉगिन
- होमपेज पर “Applicant Segment” सेक्शन में जाएं।
- “Applicant Authentication through PET Registration Number” पर क्लिक कीजिए।
- लॉगिन के लिए दो विकल्प उपलब्ध होंगे:
- Personal Details के माध्यम से: PET रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और निवास श्रेणी दर्ज कीजिए ।
- OTP के माध्यम से: PET रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके रजिस्टर्ड मोबाइल/ईमेल पर प्राप्त OTP का उपयोग कीजिए ।
स्टेप 3: आवेदन पत्र भरिए
- लॉगिन के पश्चात आपकी PET प्रोफाइल की जानकारी अपने आप प्रदर्शित हो जाएगी।
- 12वीं की मार्कशीट विवरण, CCC सर्टिफिकेट का क्रमांक तथा जारी करने की तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: फोटो और सिग्नेचर वेरीफाई करिए
- PET में अपलोड की गई फोटो एवं हस्ताक्षर स्वतः स्क्रीन पर आ जाएंगे। इन्हें जांचें और आगे बढ़ें।
स्टेप 5: घोषणा (Declaration) और फीस भुगतान
- सभी विवरणों की समीक्षा करने के बाद डिक्लेरेशन चेकबॉक्स पर टिक करें।
- ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई (UPI) या नेट बैंकिंग द्वारा ₹25 का आवेदन शुल्क जमा करें।
स्टेप 6: प्रिंट आउट प्राप्त करें
- सफलतापूर्वक आवेदन जमा (Final Submit) होने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का Print Out निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents List)
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के समय निम्नलिखित प्रमाणपत्रों की मूल एवं छायाप्रति (Xerox) आवश्यक होती है:
- UPSSSC PET स्कोर कार्ड
- 10वीं (हाईस्कूल) मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र (जन्म तिथि प्रमाण हेतु)
- 12वीं (इंटरमीडिएट) मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
- NIELIT CCC कंप्यूटर प्रमाण पत्र (या समकक्ष मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र)
- मूल निवास प्रमाण पत्र (UP Domicile Certificate) (आरक्षण का लाभ लेने के लिए)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS) (यदि लागू हो)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी)
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (4-6 प्रतियां)
वेतन और जॉब प्रोफाइल (Salary & Job Profile)
1. वेतनमान (Salary Structure):
यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी / सचिव को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार आकर्षक वेतन और भत्ते मिलते हैं:
- पे बैंड (Pay Band): ₹5,200 – ₹20,200
- ग्रेड पे (Grade Pay): ₹2,000
- पे लेवल (Pay Level): Level-3
- पे स्केल (Pay Scale): ₹21,700 – ₹69,100
- प्रारंभिक इन-हैंड सैलरी (In-Hand Salary): लगभग ₹28,000 से ₹32,000 प्रति माह (DA, HRA, चिकित्सा एवं यात्रा भत्तों को मिलाकर)।
2. कार्य एवं उत्तरदायित्व (Job Responsibilities):
- ग्राम विकास कार्य: गांव में पक्की सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों की देखरेख करना।
- ग्राम सभा की बैठकें: ग्राम प्रधान के साथ मिलकर ग्राम सभा व ग्राम पंचायत की नियमित बैठकें बुलाना और कार्यवाही (Minutes of Meeting) रिकॉर्ड करना।
- जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण: गांव में होने वाले जन्म, मृत्यु एवं विवाह का आधिकारिक रिकॉर्ड रखना और प्रमाण पत्र जारी करना।
- सरकारी योजनाओं का वितरण: पेंशन योजना (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग), पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत आदि योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का चयन करना।
- बजट एवं वित्तीय प्रबंधन: ई-ग्रामस्वराज पोर्टल के जरिए ग्राम पंचायत के बजट, ऑडिट और खर्च का ऑनलाइन रिकॉर्ड मेंटेन रखना।
तैयारी के लिए बेहतरीन रणनीतियाँ (Preparation Tips)
- सिलेबस को प्राथमिकता दें: सिलेबस का 65% हिस्सा पंचायती राज और ग्रामीण विकास पर केंद्रित है। इसलिए इस भाग पर सबसे अधिक समय दें।
- यूपी स्पेशल जीके पर पकड़ बनाएं: उत्तर प्रदेश की संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था और बजट से जुड़े प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।
- मॉडरेट कंप्यूटर ज्ञान: MS Office, Networking और E-Governance से जुड़े प्रश्नों के लिए CCC स्तर की मानक किताबों का अध्ययन करें।
- प्रीवियस ईयर क्वेश्चन (PYQs): UPSSSC द्वारा पूर्व में आयोजित VDO/VPO/लेखपाल परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को हल करें।
- मॉक टेस्ट (Mock Tests): अपनी स्पीड और एक्यूरेसी (Accuracy) को बेहतर बनाने के लिए नियमित ऑनलाइन/ऑफलाइन टेस्ट सीरीज हल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. क्या UP Panchayat Sachiv भर्ती के लिए PET अनिवार्य है?
उत्तर: जी हां, UPSSSC द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत सचिव भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए UPSSSC PET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Q2. क्या बिना CCC सर्टिफिकेट के पंचायत सचिव फॉर्म भर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, अभ्यर्थी के पास फॉर्म भरने की अंतिम तिथि से पूर्व निर्गत NIELIT का CCC प्रमाण पत्र या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष कंप्यूटर कोर्स होना अनिवार्य है।
Q3. यूपी ग्राम पंचायत सचिव की उम्र सीमा कितनी होती है?
उत्तर: सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। राज्य के SC/ST/OBC अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी जाती है।
Q4. क्या दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित (General) श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास भी valid UPSSSC PET स्कोर होना अनिवार्य है।
Q5. ग्राम पंचायत सचिव का शुरुआती इन-हैंड वेतन कितना होता है?
उत्तर: 7वें वेतन आयोग (लेवल-3) के तहत सभी भत्तों को मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹28,000 से ₹32,000 प्रतिमाह होती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
UP Panchayat Sachiv Bharti 2026 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अपने ही राज्य में ग्रामीण विकास से जुड़कर एक सम्मानित सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह है कि अभ्यर्थी 12वीं पास है और CCC सर्टिफिकेट रखते हैं और PET परीक्षा पास कर लिया है तो अभी से इसके सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
सरकारी नौकरी और भर्ती परीक्षाओं के ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट को नियमित रूप से विजिट करते रहें और अपने दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें!


