UP Sanskrit Pratibha Pratiyogita : संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश से संस्कृत संस्थान की तरफ से सन 2023 से हर साल अप संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार 2026 में या प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन विद्यार्थियों से मांगा गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह प्रतियोगिता जिला मंडल और प्रदेश से स्तर की होने वाली है। यदि आप भी अपने बच्चों को इस प्रतियोगिता में शामिल करना चाहते हैं तो 15 अगस्त 2026 से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कैसे ऑनलाइन आवेदन करें और किन-किन कैटेगरी में कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होगी पूरी जानकारी के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य
भारत की प्राचीन भाषाओं में समृद्ध संस्कृति भाषा को आम बोलचाल की भाषा बनाने के लिए और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के माध्यम से इस भाषा में लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भारत की साहित्य परंपरा में संस्कृत का योगदान बहुत बड़ा है। इसके साथ ही भारत की संस्कृति धर्म और आध्यात्मिक संस्कृत भाषा के हजारों ग्रंथ लिखे गए हैं।
संस्कृत भाषा में यह योग, चिकित्सा, धर्म, अध्यात्म, विज्ञान की बातें बताते हैं यह हमारे संस्कृति का सबसे बड़ा आधार है इसलिए संस्कृत भाषा को आधुनिक युग में बढ़ावा देने के लिए इन तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आधुनिक समय में कंप्यूटर की सबसे ग्रहणशील भाषा के रूप में संस्कृत की भाषिक संरचना और उसका व्याकरण बिल्कुल उपयुक्त पाया गया है इसलिए इस भाषा के महत्व को पूरी दुनिया जान रही है और समझ रही है।
मानव विकास, भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा का सशक्त आधार
मानव विज्ञान के लिए संस्कृत के भाषा के शब्द-मंत्र नैतिक, मानसिक, शारीरिक विकास के लिए बहुत ही उपयोगी है इसलिए इस भाषा का विकास बहुत तेजी से आधुनिक युग में लोगों तक पहुंच रहा है। आज अपने जीवन को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए मनुष्य योग और आयुर्वेद की चिकित्सा के शरण में गया हुआ है और यह सारी बातें जो है संस्कृत के ग में ही लिखी हुई है।
भारतीय संस्कृति की पहचान उसकी भाषाएं हैं जिसमें संस्कृति मुख्य रूप से अपनी पहचान बनाई हुई है ऐसे में संस्कृत को पहचान देना आज के समय में आवश्यक हो गया है ताकि हम अपने उन भूल गए संस्कृति और ज्ञान को फिर से दुनिया के पटल पर ला सके इसलिए इस तरह की प्रतियोगिता आज के विद्यार्थियों के सामने लेकर उनकी प्रतिभा को संस्कृत के क्षेत्र में निखारने का काम यह प्रतियोगिता कर रहा है।
2026 संस्कृत खोज प्रतियोगिता के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन का पंजीकरण 10 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त 2026 तक होगा।
- आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर करना है।
- जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 24 अगस्त 2026 से 3 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी।
- मंडल स्तर प्रतियोगिता 20 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली है।
- राज्य स्तरीय अर्हता परीक्षा जिसमें कंठस्थ पाठ का प्रतियोगिता होगा यह 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक कराई जाएगी।
- जबकि राज्य स्तरीय अर्हता परीक्षा भाषण और श्रुतलेखन लेखन के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक होगी।
- राज्यस्तरीय प्रतियोगिता प्रथम चरण : (कंठस्थपाठ एवं श्लोकान्त्याक्षरी): 25 अक्टूबर – 27 अक्टूबर 2026
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता द्वितीय चरण : (सामान्य ज्ञान, भाषण, श्रुतलेखन, गीत): 22 नवंबर – 24 नवंबर 2026
कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं किस वर्ग में आयोजित होगी
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस प्रतियोगिता में बाल एवं युवा वर्ग कैटेगरी में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी।
एकल गीत प्रतियोगिता संस्कृत भाषा में
मुख्य प्रतियोगिताओं में संस्कृत भाषा की गीत प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यह मंडल स्तर की प्रतियोगिता है, संस्कृत भाषा में गीत गाकर कैटेगरी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिताओं के प्रकार
प्रतियोगिता बाल एवं युवा वर्ग में आयोजित होती है। मुख्य प्रतियोगिताएं निम्नलिखित हैं:
- संस्कृत गीत प्रतियोगिता** (एकल)
- संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता** (बाल एवं युवा वर्ग)
- श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता
- संस्कृत भाषण प्रतियोगिता
- श्रुतलेखन प्रतियोगिता
- कंठस्थपाठ प्रतियोगिताएं: अष्टाध्यायी, अमरकोश, लघुसिद्धान्तकौमुदी, तर्कसंग्रह
- संस्कृत अभिनय प्रतियोगिता (कुछ वर्षों में)
जिला स्तर पर मुख्य रूप से गीत और वाचन/सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताएं होती हैं, जबकि कुछ उन्नत प्रतियोगिताएं सीधे मंडल या राज्य स्तर पर आयोजित होती हैं।
पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों के छात्र-छात्राएं (कक्षा 6 से स्नातकोत्तर स्तर तक) भाग ले सकते हैं।
- आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होता है।
- आधिकारिक वेबसाइट https://upsanskritpratibhakhoj.com/ पर जाकर Apply सेक्शन में फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड आदि।
- विस्तृत नियम, सिलेबस और गाइडलाइंस वेबसाइट पर उपलब्ध हैं (Rules.aspx आदि पेज)।
पुरस्कार और प्रोत्साहन
- जिला स्तर: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर नकद पुरस्कार (लगभग ₹1000, ₹800, ₹700) और प्रमाण-पत्र।
- मंडल स्तर: उच्च पुरस्कार राशि।
- राज्य स्तर: प्रथम स्थान ₹11,000 तक, द्वितीय ₹7,000, तृतीय ₹5,000, सांत्वना पुरस्कार और प्रोत्साहन वृत्ति। विजेताओं को संस्कृत अध्ययन सामग्री और प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।
- कई प्रतिभागियों को प्रोत्साहन वृत्ति दी जाती है।
आयोजन और प्रभाव
प्रतियोगिता का आयोजन जिला/मंडल स्तर पर स्थानीय स्कूलों/कॉलेजों में और राज्य स्तर पर लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (नया हैदराबाद/निषादगंज) में होता है। इसमें अभिभावक, शिक्षक और हजारों प्रतिभागी शामिल होते हैं। विगत वर्षों में राज्य स्तर पर 300+ छात्रों ने भाग लिया और 8000+ लोगों की सहभागिता रही। विजेताओं को सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाता है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।
Also Read – Rani Laxmi Bai Scooty Yojana : फ्री स्कूटी योजना के लिए आवेदन, पात्रता पूरी जानकारी
यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभाओं को पहचान देती है बल्कि संस्कृत को आधुनिक शिक्षा का हिस्सा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इच्छुक छात्र-छात्राएं और विद्यालय तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क: +917268079785 या upsanskritpratibhakhoj@gmail.com
संस्कृत की यह यात्रा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का सुनहरा अवसर है। अधिक अपडेट के लिए वेबसाइट और संस्थान के सोशल मीडिया (Facebook/WhatsApp चैनल) को फॉलो करें।
आप इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते आप।
संस्कृत भवनम्, न्यू-हैदराबाद,
लखनऊ – 226007
Mob: +91 8979041381
Email: upsanskritpratibhakhoj@gmail.com