Kashi Sansad Competition 2026: 32 खेल, सांस्कृतिक महोत्सव, युवा संसद और रोजगार मेला

By: A.K. Pandey

On: 1 August 2026

Follow Us:

Kashi Sansad Competition 2026

Kashi Sansad Competition 2026: काशी सांसद प्रतियोगिता युवाओं को एक अच्छा मंच देने के लिए बनारस में भव्य युवा सांस्कृतिक आयोजन हो रहा है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 32 खेल, सांस्कृतिक महोत्सव, युवा संसद, संस्कृत प्रतियोगिता, बाल कवि सम्मेलन और रोजगार मेला जैसे आकर्षण शामिल हैं।

अगस्त से दिसंबर 2026 तक चलने वाली इन कार्यक्रम में स्केचिंग-पेंटिंग से लेकर नृत्य-नाट्य, भजन गायन, खेलकूद और रोजगार पंजीकरण तक सब कुछ है। सिगरा स्टेडियम सहित 400 से अधिक स्थानों पर लाखों युवा भाग लेंगे। सांस्कृतिक महोत्सव 14 से 24 सितंबर, खेलकूद प्रतियोगिता 5 से 24 अक्टूबर और बाल कवि सम्मेलन 2 से 18 नवंबर तक चलेगा। पहली बार विद्यालय व जिला स्तर पर युवा संसद भी होगी। यह प्रतियोगिता काशी की सांस्कृतिक विरासत और युवा शक्ति को एक मंच प्रदान करती है।

Kashi Sansad Competition 2026 का महत्व

काशी सांसद प्रतियोगिता युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाती है और उन्हें खेल, कला, संस्कृति तथा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देती है। इस प्रतियोगिता में कुल 32 खेल की क्रांतिकारी रखी गई है जिसमें पांच आयु वर्ग के 400 से अधिक स्थान से बच्चे भाग लेंगे। यह बच्चे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के होंगे।

सांस्कृतिक महोत्सव में नृत्य, वादन, गायन और भजन की विशेष श्रेणी काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगी। युवा संसद लोकतंत्र की समझ बढ़ाएगी जबकि रोजगार मेला व्यावहारिक अवसर देगा। यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, टीम भावना और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम है। लाखों प्रतिभागियों के लक्ष्य से यह पूरे वाराणसी क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

काशी सांसद प्रतियोगिता का उद्देश्य

काशी सांसद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलकूद, कला-संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। आज के पीढ़ी में छिपी प्रतिभा को उजागर करना है। यही नही रोजगार व व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करना इसका मुख्य लक्ष्य है। यह काशी की समृद्ध विरासत को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी को सशक्त बनाने का प्रयास है।

आपको काशी सांसद प्रतियोगिता में क्यों भाग लेना चाहिए

अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस कंपटीशन में भाग लेना आपको क्यों चाहिए। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आप अपनी क्षमता को परख सकते हैं और बड़े मंच पर प्रदर्शन का मौका पा सकते हैं। खेलों में पदक और मान्यता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलात्मक अभिव्यक्ति, युवा संसद में नेतृत्व कौशल और रोजगार मेले में करियर अवसर मिलेंगे। पांच आयु वर्गों और सैकड़ों स्थानों पर आयोजन से हर किसी के लिए सुलभ है। भजन श्रेणी, संस्कृत प्रतियोगिता और बाल कवि सम्मेलन जैसे नए आयाम इसे और आकर्षक बनाते हैं। भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, नए दोस्त बनेंगे और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा। काशी जैसे ऐतिहासिक शहर में यह अनुभव आपके लिए यादगार रहेगा।

कौन भाग ले सकता है और योग्यता क्या है

प्रतियोगिता में वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं, युवा और विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। खेलकूद में पांच आयु वर्ग निर्धारित हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, युवा संसद, संस्कृत प्रतियोगिता और बाल कवि सम्मेलन में विद्यालय/कॉलेज स्तर के युवा मुख्य रूप से पात्र हैं। रोजगार पंजीकरण के लिए संबंधित योग्यता वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। विस्तृत आयु सीमा और श्रेणी-वार नियम संबंधित विभाग या आधिकारिक अधिसूचना से जांचे जा सकते हैं।

काशी सांसद प्रतियोगिता 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ और शेड्यूल

क्र.कार्यक्रम / विषयतिथि / अवधिमुख्य विशेषताएँ / स्थान
1काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव (Kashi Sansad Cultural Festival)14 से 24 सितंबर 2026नृत्य, नाट्य, वादन, गायन + भजन विशेष श्रेणी
प्रथम चरण: 15-16 सितंबर
द्वितीय चरण: 18-19 सितंबर
फाइनल: 23-24 सितंबर
2काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता (Kashi Sansad Sports Competition)5 से 24 अक्टूबर 202632 खेल, 5 आयु वर्ग, 400+ स्थान
सिगरा स्टेडियम सहित विभिन्न खेल परिसर
3बाल कवि सम्मेलन2 से 18 नवंबर 2026प्रथम राउंड: 2-3 नवंबर
द्वितीय राउंड: 5-7 नवंबर
फाइनल: 17-18 नवंबर
4युवा संसद (Youth Parliament)विद्यालय एवं जिला स्तर (2026)इस वर्ष पहली बार आयोजन
5संस्कृत प्रतियोगिता (Sanskrit Competition)सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गतनई प्रतियोगिता के रूप में शामिल
6रोजगार पंजीकरण अंतिम तिथि3 दिसंबर 2026
7काशी सांसद रोजगार मेला (Kashi Sansad Job Fair)4 एवं 5 दिसंबर 2026आईटीआई करौंदी परिसर

प्रतियोगिता जीतने के लिए तैयारी कैसे करें

नियमित अभ्यास करें। खेलों में शारीरिक फिटनेस और स्किल तकनीक की प्रैक्टिस करें।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलात्मक अभ्यास तथा युवा संसद के लिए समसामयिक मुद्दों का अध्ययन जरूरी है। उनके अध्ययन के लिए आप अलग-अलग तरह की सामग्री इंटरनेट से खोज सकते हैं। पिछले साल भी यह आयोजन हो चुका है। इसके फॉर्मेट को आप समझ सकते हैं। प्रतियोगिता में जीतने के लिए टाइम मैनेजमेंट करना बहुत आवश्यक है। इससे आत्मविश्वास से बढ़ता है। सही तरीके से डाइट लीजिए और उचित समय पर आराम कीजिए इससे सकारात्मक मानसिकता बनी रहती है और अपने कोच और शिक्षक से सलाह जरूर ले। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपने स्कूल के खेल शिक्षक की मदद लेकर आप बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं इसे आपकी स्कूल और आप का भी नाम रोशन होता है।

काशी सांसद प्रतियोगिता से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न: काशी सांसद प्रतियोगिता 2026 कब और कहां होगी?
उत्तर: सांस्कृतिक महोत्सव 14-24 सितंबर, खेलकूद 5-24 अक्टूबर, बाल कवि सम्मेलन 2-18 नवंबर 2026 तथा रोजगार मेला 4-5 दिसंबर को आईटीआई करौंदी परिसर में।

प्रश्न: काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में कितने खेल शामिल हैं?
उत्तर: 32 खेल, पांच आयु वर्गों में 400 से अधिक स्थानों पर।

प्रश्न: युवा संसद पहली बार क्यों हो रही है?
उत्तर: विद्यालय और जिला स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए।

प्रश्न: भजन प्रतियोगिता विशेष क्यों है?
उत्तर: 10 सितंबर से प्रस्तावित भजन उत्सव को ध्यान में रखकर गायन में भजन श्रेणी जोड़ी गई है।

प्रश्न: काशी सांसद प्रतियोगिता में पंजीकरण कैसे करें और अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आधिकारिक अधिसूचना, स्थानीय केंद्रों या संबंधित विभाग के माध्यम से। रोजगार पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2026 है।

प्रश्न: काशी संसद प्रतियोगिता 2026 के लिए कैसे आवेदन करें?

उत्तर: https://register.kashisansadtouristguide.com/

काशी सांसद प्रतियोगिता 2026 (Kashi Sansad Competition 2026 Varanasi) युवाओं के लिए गोल्डन चांस है। समय रहते तैयारी शुरू करें, अपनी प्रतिभा निखारें और काशी की इस भव्य प्रतियोगिता का हिस्सा बनें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें।

इसको पढ़े और अधिकारी वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।

Also Read – UP Sanskrit Pratibha Pratiyogita: उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ऑनलाइन आवेदन

लेखक इंटरनेशनल और नेशनल समाचार और संपादकीय लेखन से जुड़े रहे हैं। विभिन्न तरह के लेखन और संपादकीय का 10 साल से अधिक अनुभव है.

Leave a Comment