4 जून की मुख्य खबरें : नमस्कार खबरी मीडिया में 4 जून की मुख्य खबरें हम आपको बताने जा रहे हैं। हर दिन के मुख्य समाचार हम लेकर आपके सामने उपस्थित होते हैं या समाचार राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित होती है। इसके साथ ही यह प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । करंट अफेयर्स के रूप में यह संक्षिप्त खबरें आपके लिए बहुत जरूरी है। हमारे वेबसाइट से जरूर जुड़े।
अंतरराष्ट्रीय संबंध और संघर्ष
ईरान-अमेरिका तनाव: पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति ट्रंप की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया है, ताकि वे बिना मंजूरी के सैन्य कदम न उठा सकें। दूसरी ओर, ईरान ने दावा किया है कि उसने ओमान की खाड़ी में एक अमेरिकी सैन्य जहाज को निशाना बनाया है।
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति का भारत दौरा: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज इस समय भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक नीतियां
सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्य: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्यों का चुनाव कर लिया है। इसके तहत ऑस्ट्रिया, किर्गिस्तान, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो, तथा जिम्बाब्वे को अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।
ट्रंप की सख्त व्यापार नीति: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ (सीमा शुल्क) की चोरी रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आयातकों और विदेशी कंपनियों की कड़ाई से जांच करने के आदेश जारी किए हैं।
वैश्विक स्वास्थ्य और अंतरिक्ष विज्ञान
बढ़ता स्वास्थ्य संकट: दुनिया के दो देशों में स्वास्थ्य संकट गहरा गया है। बांग्लादेश में खसरे (Measles) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जबकि कांगो में इबोला के पैर पसारने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।
नासा के मेवेन मिशन का अंत: अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र से एक बड़ी खबर है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने मंगल ग्रह के वातावरण का अध्ययन कर रहे अपने प्रसिद्ध मेवेन (MAVEN) अंतरिक्ष यान मिशन को आधिकारिक तौर पर समाप्त करने की घोषणा कर दी है।
- अमेरिकी हाउस में ईरान जंग रोकने का प्रस्ताव पारित, संसद की मंजूरी के बिना सैन्य कार्रवाई पर रोक की मांग; ट्रंप ने कहा था- जंग मेरा फैसला।
- मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण अमेरिकी बाजार में गिरावट, ईरान से संबंध होने के आरोप में बहरीन में 20 शिया कार्यकर्ता गिरफ्तार।
- केरल में मानसून ने दी दस्तक, इस बार तीन दिन की देरी; मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट।
- ललित मोदी का बयान- मैं भगोड़ा नहीं बल्कि दुनिया घूम रहा हूं, सरकार से पंगा नहीं ले सकते क्योंकि उसके हाथ बहुत लंबे हैं।
- सीजेआई ने कहा- शहरों में व्यक्ति भीड़ का हिस्सा होकर भी अकेला है, जबकि गांवों में समुदाय आज भी जीवन का केंद्र बना हुआ है।
- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल में लगी भीषण आग, हादसे में 5 लोगों की मौत और कुछ मरीजों के लापता होने पर हंगामा।
- कॉकरोच जनता पार्टी की दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीबीएसई चेयरमैन के ट्रांसफर को दिखावा बताते हुए 6 जून को प्रदर्शन का एलान किया।
- नीट परीक्षा विवाद पर मृतका आकांक्षा की मां का सवाल- क्या परीक्षा दोबारा कराने से उनकी बेटी लौट आएगी; राहुल गांधी और बीजेपी में सियासी वार-पलटवार।
- यूपी में योगी कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्ताव मंजूर, मक्के के दाम में 175 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी और कैदियों की मौत पर मुआवजे का प्रावधान।
- मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 3 घंटों में गोरखपुर समेत 5 शहरों में 70 किमी की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना।
- मुजफ्फरनगर में एमडीए का बड़ा एक्शन, वीआईपी रेजिडेंसी और कृष्णा विहार समेत 9 बीघा में बनी अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से किया ध्वस्त।
- राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रात में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे बातचीत कर जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल।
- देवबंद के दारुल उलूम में नए सत्र की शुरुआत के साथ सख्त नियम लागू, स्मार्टफोन लाने पर छात्रों का प्रवेश किया जाएगा निरस्त।
- बिजनौर जिला जज ने आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन आरोपियों की जमानत की निरस्त, राइफल और हैंड ग्रेनेड का वीडियो बनाने का है मामला।
- बिजनौर में आजाद समाज पार्टी की ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच चंद्रशेखर आजाद को किया गया हाउस अरेस्ट।
- बुलंदशहर में एनएच-34 पर डीजल टैंकर और 22 पहिया ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत, हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो गंभीर रूप से घायल।
- बागपत में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, हादसे में एक मासूम की मौत और दो लोग झुलसे।
- सहारनपुर के पूनम मित्तल हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी निकला मृतका का पड़ोसी।
अपडेट न्यूज़ 4 जून 2026, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए News Current Affairs भरपूर फेक्चुअल जानकारी के साथ हर दिन की खबरें आपके पास क्लिक करके देखें हर तारीख की प्रमुख खबरें तैयार कीजिए अपना करंट अफेयर्स। आईएसपीसीएल से किसी अन्य परीक्षा के करंट अफेयर्स की तैयारी करने के लिए सटीक समाचार संकलन।







