CBSE Board High School Result Update: जल्द घोषित होने वाला है सेकंड एग्जामिनेशन रिजल्ट

By: A.K. Pandey

On: 15 June 2026

Follow Us:

CBSE Board High School Result Update

CBSE Board High School Result Update : सीबीएसई बोर्ड 2025-26 सत्र की हाईस्कूल सेकंड बोर्ड एग्जामिनेशन का परिणाम जून के तीसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। इस सेशन में सीबीएसई बोर्ड CBSE ने पहली बार दो बार परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था की थी। पहले एग्जामिनेशन का रिजल्ट घोषित होने के बाद मई में दूसरा एग्जामिनेशन कराया गया।
यह दूसरा अवसर उन विद्यार्थियों के लिए था जिन्होंने पहले एग्जामिनेशन में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है या जिनका रिजल्ट कंपार्टमेंट आया था। अब ये स्ट्यूडेंट अपनी मेहनत से अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं।

Class 10 CBSE second Examination 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट घोषित होते ही students आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना result देख सकते हैं। इसमें रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

सेकंड एग्जामिनेशन की अच्छाइयां

सीबीएसई बोर्ड लगातार विद्यार्थी-केंद्रित प्रयोग कर रहा है। सेकंड एग्जामिनेशन की सुविधा उन लाखों छात्रों के लिए Good Luck साबित हो रही है जो पहली बार किसी कारणवश अच्छे अंक नहीं ला पाए थे। अब वे बेहतर तैयारी के साथ दोबारा परीक्षा देकर अपनी स्थिति सुधार सकते हैं।
इस नीति से न केवल tension कम हुआ है, बल्कि छात्रों को बिना साल बर्बाद किए अपनी पढ़ाई सुधारने का मौका मिला है।

मार्कशीट में क्या बदलेगा?

दूसरे एग्जामिनेशन में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के मामले में दोनों परीक्षाओं में से सर्वाधिक अंक वाले स्कोर को अंतिम मार्कशीट में शामिल किया जाएगा। यानी यदि दूसरे एग्जामिनेशन में किसी विषय में बेहतर अंक आए हैं, तो वही अंक मार्कशीट में जुड़ेंगे। इससे बहुत से students का percentage बढ़ने की उम्मीद है।

विद्यार्थियों के लिए संदेश

अगर किसी कारणवश इस बार भी आपके अंक पूरी तरह संतोषजनक नहीं आए, तो घबराएं नहीं। दोबारा परीक्षा की तैयारी ने आपका सिलेबस और बुनियादी अवधारणाओं को मजबूत कर दिया होगा।

यह क्लास 12वीं और आगे की पढ़ाई के लिए मजबूत आधार तैयार करेगा। याद रखें, अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन असली सफलता ज्ञान, समझ और आत्मविश्वास में होती है।

शिक्षा व्यवस्था में नया बदलाव, विद्यार्थियों के हित में

सीबीएसई बोर्ड भारतीय शिक्षा को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कई सुधार कर रहा है। इनमें तीन भाषा नीति भी शामिल है, जिसमें कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है। जो छात्र हिंदी और अंग्रेजी लेना चाहते हैं, वे तीसरी भाषा के रूप में संस्कृत या कोई अन्य भारतीय भाषा चुन सकते हैं।
सीबीएसई के इन प्रयोगों से शिक्षा को अधिक लचीला, समावेशी और विद्यार्थी-अनुकूल बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
शुभकामनाएं!
सभी छात्रों को बेहतर रिजल्ट की हार्दिक शुभकामनाएं। मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

Also Read – स्कूल के सरकारी और प्राइवेट टीचर नहीं पढ़ा सकते हैं कोचिंग-ट्यूशन

लेखक इंटरनेशनल और नेशनल समाचार और संपादकीय लेखन से जुड़े रहे हैं। विभिन्न तरह के लेखन और संपादकीय का 10 साल से अधिक अनुभव है.

Leave a Comment