FSSAI का नया नियम : अखबार में लपेटकर दिया समोसा या कोई खाद्य सामग्री तो जाना पड़ेगा जेल

By: A.K. Pandey

On: 7 June 2026

Follow Us:

FSSAI

FSSAI का नया नियम : अक्सर ठेले और छोटी-बड़ी दुकानों पर समोसा, वड़ा पाव, पकौड़ी जैसी चीजें अखबार के पन्ने में लपेटकर या अखबार की बनी थैली में पैक करके दी जाती हैं। अब अगर कोई दुकानदार ऐसा करता पकड़ा गया तो उसे जेल जाना पड़ सकता है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक सख्त नियम बनाया है। अब उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होगा। चाहे रेलवे स्टेशन हो, छोटी दुकान हो या बड़ी दुकान — अखबार में खाना परोसना, लपेटना या पैक करना अब प्रतिबंधित है।

एक विवाद के बाद आया यह नियम

एक प्रसिद्ध वड़ा पाव विक्रेता द्वारा अखबार में खाद्य पदार्थ परोसने की घटना के बाद काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद FSSAI को यह नया नियम बनाना पड़ा।

अखबार की स्याही में होता है सीसा और हानिकारक रसायन

FSSAI के अनुसार, अखबार की स्याही में लेड (सीसा) समेत अन्य भारी धातुएं और हानिकारक रसायन होते हैं। जब गर्म खाना अखबार में पैक किया जाता है तो ये रसायन भोजन में मिल जाते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

इसके अलावा अखबार कई गंदी जगहों से गुजरता हुआ आता है, जिसकी वजह से उसकी सतह पर बैक्टीरिया और हानिकारक कीटाणु लग जाते हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक (पैकेजिंग) विनियम, 2018 क्या कहता है?

यह नियम पहले से ही लागू है। इसके तहत अखबार में भोजन रखना, लपेटना या परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह नियम सड़क किनारे बेचने वाले ठेले वालों, रेस्टोरेंट, क्लाउड किचन, कैटरर्स, फूड स्टॉल, मोबाइल फूड वेंडर्स और सभी छोटे-बड़े खाद्य कारोबारियों पर लागू होता है।

अखबार का इस्तेमाल तेल सोखने, खाद्य सामग्री ढकने या पैकिंग के लिए भी अब नहीं किया जा सकता। सभी खाद्य कारोबारियों को केवल फूड ग्रेड (खाद्य सुरक्षित) पैकेजिंग सामग्री का ही उपयोग करना अनिवार्य है।

उल्लंघन पर सजा

नियमों का उल्लंघन करने पर FSSAI और राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गंभीर उल्लंघन पर भारी जुर्माना, लाइसेंस सस्पेंड या कैंसिल और जेल की सजा भी हो सकती है।

FSSAI ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अगर कहीं भी अखबार में पैक या लपेटकर खाना दिया जाता दिखे तो वे शिकायत जरूर करें।

FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट और जरूरी लिंक्स

मुख्य वेबसाइट: https://fssai.gov.in

Packaging Regulations 2018 के महत्वपूर्ण लिंक्स

  1. Food Safety and Standards (Packaging) Regulations, 2018 – नवीनतम Compendium
    https://fssai.gov.in/upload/uploadfiles/files/Compendium_Packaging_V_%2002-04-2025.pdf
    (पूर्ण नियम, Schedule और suggestive packaging list शामिल)
  2. Packaging Regulations की मुख्य पेज इस लिंक पर जाकर आप देख सकते हैं।
    https://fssai.gov.in/cms/food-safety-and-standards-regulations.php
    (सभी Regulations की लिस्ट यहाँ से मिलेगी)
  3. Approved r-PET (Recycled Plastic) Manufacturers की लिस्ट (Food Grade)
    https://fssai.gov.in/cms/standardpacking.php
  4. Packaging Amendments और Guidelines
    https://fssai.gov.in/cms/amendment-fss-packaging.php

अतिरिक्त उपयोगी लिंक्स

सलाह: इन PDF में Schedule IV में विभिन्न खाद्य पदार्थों (जैसे स्नैक्स, समोसा आदि) के लिए सुझाई गई Food Grade पैकेजिंग सामग्री की पूरी लिस्ट दी गई है।
Also Read – भारत में AI पिछड़े होने के कारण

लेखक इंटरनेशनल और नेशनल समाचार और संपादकीय लेखन से जुड़े रहे हैं। विभिन्न तरह के लेखन और संपादकीय का 10 साल से अधिक अनुभव है.

Leave a Comment